जालंधर, (विशाल/ रोजाना आजतक)-पठानकोट के नजदीक मैट्रो माल के बाहर से शापिंग करने आए एक्टिवा सवार बुजुर्ग दम्पति का पर्स छीनकर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित सु्मन बजाज पत्नी केवल किशन बजाज बताया कि वह जब मैट्रो माल के बाहर पहुंचे तो बाईक पर सवार 2 लुटेरों ने उनका पर्स झपट लिया और मौके से भाग निकले। पर्स में हजारों रुपए की नगदी, मोबाईल और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। थाना 8 की पुलिस को घटना की सूचना मिल चुकी है पुलिस जांच कर रही है।