जालंधर, बर्ल्टन पार्क में एक नए एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के निर्माण की घोषणा से सभी राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और ओलंपिक एथलीटों में खुशी की लहर दौड़ गई है। एम.एल.ए. बावा हैनरी, आयुक्त, नगर निगम और सीईओ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट कर्नेश शर्मा, मेयर जगदीश राजा, आई.टी.सी. खेल सलाहकारों और खेल विशेषज्ञों के साथ लंबी बैठक के बाद, बर्लटन पार्क में मौजूदा सुरजीत हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के साथ एक नया एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान बनाने का निर्णय लिया गया है । भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान ओलंपियन परगट सिंह, ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी, ओलंपियन हरप्रीत सिंह मंडेर, ओलंपियन कर्नल बलबीर सिंह, ओलंपियन राजिंदर सिंह, ओलंपियन गुंनदीप सिंह, ओलंपियन संजीव कुमार डंग, ओलंपियन वरिंदर सिंह, ओलंपियन मुख्बैन सिंह, स्पोर्ट्स प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा, सचिव, सुरजीत हॉकी सोसाइटी इकबाल सिंह संधू, अध्यक्ष, हॉकी पंजाब नितिन कोहली, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी लखविंदर पाल सिंह खैरा, अमरीक सिंह पवार, राम प्रताप, गुरविंदर सिंह गुल्लू रणबीर सिंह टुट ने एम.एल.ए. बावा हैनरी का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि जालंधर के सभी हॉकी खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करने के बाद इस नए एस्ट्रोटर्फ की शुरुआत के साथ जहां उभरते हॉकी खिलाड़ियों को एस्ट्रोटर्फ के अनुभव के साथ उनसे बेहतर परिणाम मिलेंगे वहां जालंधर शहर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने में सक्षम होंगे । उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के युवा विधायक बावा हैनरी की रचनात्मक सोच की बदौलत जालंधर में स्पोर्ट्स हब के निर्माण से न केवल आधारभूत संरचना का निर्माण होगा बल्कि हमारे भविष्य का एक स्वस्थ समाज भी बनेगा तथा निश्चित तौर पर यह स्पोर्ट्स हब जालंधर में स्पोर्ट्स नर्सरी के रूप में कार्य करेगा । बर्ल्टन पार्क में स्थित, स्पोर्ट्स हब में हॉकी एस्ट्रोटर्फ, क्रिकेट, फुटबॉल, स्केटिंग, भारोत्तोलन, जूडो, योग, मुक्केबाजी, लॉन टेनिस, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, आदि के साथ-साथ साइकिल और जॉगिंग ट्रैक भी होंगे ।