जालंधर, (अशोक भगत )-पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा के ध्यान में आज स्थानीय लोगों व स्कूल प्रशासन की और से यह मामला लाया गया कि गवर्नमेंट सरकारी स्कूल किशनपुरा के बाथरूम में बिजली की नंगी तारों के कारण बहुत महीनों से करेंट आ रहा है जिसकी कई बार बिजली विभाग को स्कूल की और से शिकायत करने पर भी कोई हल नहीं हो रहा। जिसकी सूचना पाकर किशन लाल शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस की जानकारी तुरंत बिजली विभाग के सीनियर अधिकारियों को दी जिस पर तुरंत अधिकारियों की टीम स्कूल पहुंची।
किशन लाल शर्मा ने बताया कि ऐसे स्कूल की दीवारों व दरवाजों में करेंट आने से बड़ा हादसा हो सकता है तथा इसके लिए कौन ज़िम्मेदार होगा।
किशन लाल शर्मा ने कहा स्मार्ट स्कूल की झूठी बातें करने वाली भगवंत मान सरकार की पोल आज सबके सामने खुल गयी है बड़ी बड़ी बाते करने वाली सरकार का ध्यान इस तरफ लाना आज समय की जरूरत है।
उन्होंने कहा करेंट लगने से अगर कोई बच्चा हादसे का शिकार हो जाए तो इसकी ज़िम्मेदारी सरकार व बिजली विभाग की होगी।
किशन लाल ने कहा कि बिजली की नंगी तारों को तुरंत हटाया जाए ताकि बड़ी वारदात को होने से रोका जा सके। उन्होंने कहा अगर फिर भी कोई घटना घटित होती है तो बिजली विभाग का एस डी ओ व जे ई इसका जिम्मेदार होगा।
उन्होंने सरकार की पोल खोलते हुए बताया कि स्मार्ट स्कूल की बातें करने वाली मानी सरकार की आज स्कूली बच्चों ने ही पोल खोल कर रख दी है। किशन लाल शर्मा ने बताया कि आज बच्चों ने स्कूल के बाथरूम दिखाते हुए बताया कि देखो कैसे ताले लगे हुए हैं और जो बाथरूम खुले है उनकी सफाई नामात्र है टूटियो से पानी बह रहा है दीवारें टूटने की कंगार पर है।किशन लाल शर्मा ने तुरंत इसकी जानकारी बिजली विभाग के एस डी ओ को दी जिस पर एस डी ओ ने अपनी टीम भेज कर किशन लाल शर्मा को समस्या तुरंत हल करने का आश्वासन दिया।