बच्ची ने गलती से नहा रही मां को उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव दिखाया , महिला के उड़े होश

BRIANA : बच्चों के हाथ में मोबाइल पकड़ाते समय हमेशा सावधान रहना चाहिए। दरअसल, एक अमेरिकी महिला ने अपनी छोटी बच्ची से जुड़ी ऐसी बात शेयर की जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, बच्ची ने गलती से मां को उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव (Live) दिखाना शुरू कर दिया था। जिस वक्त बच्ची ने लाइव वीडियो बनाया मां नहा रही थी। ब्रिआना नाम की एक महिला ने TikTok अकाउंट पर अपनी बेटी के बारे अजब वाकया बताया। ब्रिआना ने कहा कि एक दिन वह अपनी बच्ची को गेम खेलने के लिए मोबाइल देकर नहाने गई थी। जब वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी बच्ची ने दरवाजा खटखटाया और कहा कि फोन में कुछ हो गया है। महिला ने बेटी को बाथरूम के अंदर बुलाया और उससे फोन लेकर देखने लगी। लेकिन जैसे ही उसका ध्यान नोटिफेकेशन विंडो पर गया, वो दंग रह गई। क्योंकि, बैकग्राउंड में इंस्टाग्राम लाइव ऑन था और वीडियो शूट हो रहा था। ब्रिआना ने तुरंत वीडियो बंद किया।
ब्रिआना ने हाल ही में टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर कर अपनी बेटी से जुड़ा ये फनी किस्सा शेयर किया है। जिसमें उसने बताया कि कैसे उसकी बेटी ने नहाते समय उसे इंस्टाग्राम पर लाइव दिखा दिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *