बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में हुआ शनिदेव महाराज के निमित्त श्रृंखलाबद्ध सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ

जालंधर, (संजय शर्मा)- मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मां पिंड चौक में श्री शनिदेव महाराज के निमित्त श्रृंखलाबद्ध हवन यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। मां बगलामुखी धाम के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से श्री शनिदेव महाराज के निमित्त हवन यज्ञ जो कि नाथां बगीची जेल रोड़ में हो रहा था इस महामारी के कारण वश अल्पविराम आ गया था अब यह हवन पिछले लगभग अढ़ाई साल से मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में आयोजित किया जा रहा है। सर्व प्रथम मुख्य यजमान अमरेंद्र कुमार शर्मा से वैदिक रीति अनुसार गौरी गणेश, नवग्रह, पंचोपचार, षोडशोपचार, कलश, पूजन उपरांत ब्राह्मणों ने आए हुए सभी भक्तों से हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई । इस सप्ताह श्री शनिदेव महाराज के जाप उपरांत मां बगलामुखी जी के निमित्त भी माला मंत्र जाप एवं हवन यज्ञ में विशेष रूप आहुतियां डाली गई। हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत नवजीत भारद्वाज ने आए हुए भक्तों से अपनी बात कहते हुए कहा कि धर्म का मर्म का समझाते हुए प्रसिद्ध मां बगलामुखी धाम के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि जिनका हृदय बच्चों के समान होता है, जिनका मन सरल होता है, जिसने अपने मन को मंदिर बना लिया, भगवान वहीं निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि ईट, पत्थर और गारे का मंदिर बनाना आसान है, लेकिन सही मायनों में धर्म तब होता है, जब मन मंदिर बनता है। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी धर्म से घबराती है। वह कहती है कि हमारे पास मंदिर जाने, सामायिक करने, धर्म आराधना करने और तीर्थ स्थानों पर जाने के लिए समय नहीं है।

नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि मैं उन को संदेश देना चाहता हूं कि सही मायनों में धर्म उस इंसान के जीवन में है, जो सद्कर्म करता है, और दूसरों को सुख पहुंचाता है, उन्हें लेश मात्र भी पीड़ा नहीं पहुंचाता। धर्म कपटी मन में नहीं, बल्कि मन की निश्छलता में निवास करता है। मंदिर जाओ या न जाओ, लेकिन अच्छे कर्म करते रहो और यही धर्म है।
नवजीत भारद्वाज जी ने महान फकीर शेख सादी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने नसीहत दी थी कि अच्छे कर्म हम अपने आपके लिए करते हैं, अपनी आत्मा के लिए करते हैं, दूसरों को नीचा दिखाने के लिए नहीं। इस अवसर पर
इस अवसर पर एडवोकेट राज कुमार, रोहित भाटिया,समीर कपूर,सौरभ अरोडा, राकेश प्रभाकर बलजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह,वावा जोशी, नवदीप,उदय,अजीत कुमार,गुलशन शर्मा, अश्विनी शर्मा धूप वाले, मुनीश शर्मा, दिशांत शर्मा,अमरेंद्र शर्मा, मानव शर्मा, बावा खन्ना, विवेक शर्मा, शाम लाल,अभिलक्षय चुघ,सुनील,राजीव, राजन शर्मा, प्रिंस, अशोक शर्मा,ठाकुर बलदेव सिंह, अजीत साहू,प्रवीण, दीपक ,अनीश शर्मा, साहिल,सुनील जग्गी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
आरती उपरांत प्रसाद रूपी विशाल लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *