संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर विपक्षी हमलों के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी सांसदों को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने सांसदों से संसद में हुई घटना पर राजनीति न करने का आग्रह किया. साथ ही स्पीकर ने बताया कि सदन के अंदर हुई घटना की जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया है.पत्र में लोकसभा अध्यक्ष ने पूर्व में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, ”दुर्भाग्यपूर्ण है कि सांसदों के निलंबन की घटना को इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, जबकि इससे पहले भी तमाम घटनाएं हो चुकी हैं जिसका देश साक्षी रहा है.