फोन स्विच ऑफ करने वाली हेजल कीच ने कैंसर की खबर सुनते ही युवराज सिंह को किया मैसेज

क्रिकेट के मैदान पर अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से दमदार प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे युवराज सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपने समय में भारत के लिए जो पारियां खेली हैं वो हमेशा याद की जाएंगी. आज दिग्गज बल्लेबाज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्रिकेटर से इतर युवी की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है. अपनी पत्नी हेजल कीच को मनाने के लिए उनको तीन साल तक पापड़ बेलने पड़े थे, तब जाकर वो मानी थीं.

इस खास मौके पर आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं.युवराज सिंह ने एकबार कपिल शर्मा के शो में खुलासा किया था कि हेजल को मनाना इतना आसान नहीं था. युवी ने बताया था कि उनकी और ब्रिटिश मॉडल रहीं, हेजल कीच की पहली मुलाकात एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में साल 2011 में हुई थी. युवी पहली नजर में ही हेजल को दिल दे बैठे थे, लेकिन हेजल थीं, कि मानने को तैयार ही नहीं थीं. युवराज ने बताया था कि उस मुलाकात के बाद उन्होंने कई बार हेजल को कॉफी डेट के लिए पूछा था. वो हां-हां तो करती थीं, लेकिन बाद में अपना फोन ऑफ कर देती थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *