MUMBAI : बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ‘पठान’ को साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि इस फिल्म को लेकर किंग खान के फैंस के बीच काफी क्रेज है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि ‘पठान’ के जरिए सबके चहेते शाहरुख खान लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. जहां, शाहरुख के फैंस को फिल्म के रिलीज होने की खुशी है, वहीं कई लोगों को पठान के रिलीज से आपत्ति भी है. देशभर में कई जगह फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं. आपको बता दें कि, नई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदौर के सिनेमाघरों में हिंदू वर्ग के कई लोगों ने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है. ऐसा बताया जा रहा है कि, प्रदर्शन करने वाले लोग विश्व हिंदू परिषद से जुड़े हुए हैं. वह वहां अपने हाथों में डंडा लिए फिल्म के शोज को रुकवाने के लिए पहुंचे हुए हैं.
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सिनेमाघरों के बाहर हनुमान चालीसा का भी पाठ कर रहे हैं. फिल्म पठान के बारे में बात करें तो, पठान में शाहरुख खान एक रॉ एजेंट का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म के जरिए शाहरुख पहली बार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. फिल्म की कास्ट के बारे में बात करें तो, पठान में दीपिका पादूकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं.
पठान का क्रेज जारी : चल रही कंट्रोवर्सी के बीच भी फैंस के बीच पठान का क्रेज बरकरार है. जिन लोगों ने फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा है वह फिल्म की तारीफें करते-करते थक नहीं रहे हैं. शाहरुख ने फिल्म पठान में अपने काम से तहलका मचा दिया है.