चीन से यूं तो खबरों का बाहर आना बहुत मुश्किल होता है लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया के जरिए जो बातें सामने आ रही हैं उससे ऐसा लग रहा है कि चीन में राजनीतिक और सैन्य हालात कुछ अच्छे नहीं हैं। अपुष्ट खबरों के मुताबिक वहां की सेना (PLA) ने राजधानी बीजिंग को अपने कब्जे में ले लिया है। राजधानी पूरी तरह से सेना के नियंत्रण में है। बीजिंग अब पूरी दुनिया से कट गया है। वहां बड़ी तादाद में सेना पहुंच गई है साथ ही घरेलू और अंतराराष्ट्रीय उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोशल मीडिया पर ऐसी भी खबरें हैं कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पीएलए प्रमुख के पद से हटाने के बाद उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि, इन खबरों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।