फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर उसका पर्स खोने की घटना सामने आई

कपूरथला, कपूरथला की एक समाज सेवी संस्था के साथ रूस से भारत घूमने आए वफद की Russian लड़के के साथ फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर उसका पर्स खोने की घटना सामने आई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज सेवी संस्था के प्रबंधक ने बताया कि वे अक्सर आध्यात्मिक ज्ञान के लिए विदेशियों को भारत की यात्रा पर लाते हैं और उन्हें पंजाब सहित भारत के विभिन्न आध्यात्मिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों पर ले जाते हैं।

गत दिवस जब वह ऋषिकेश से फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो एक अज्ञात ने उसके साथ आ रही एक रशियन युवती से उसका पर्स छीन लिया, जिसमें उसकी करीब 3 लाख से जायदा की भारतीय और विदेशी करंसी थी। इसके अलावा उसका पासपोर्ट बैंक के कार्ड और घर की चाबियां थी। उन्होंने बताया की वह इस घटना से काफी खौफजदा हो गए और पंजाब में बने इस माहौल से वह काफी तनाव में है। इतना ही नहीं उन्होंने किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं की पर अब कपूरथला पहुंच कर उन्होंने पुलिस अधिकारियो से मुलाकात की है। वहीं फगवाड़ा के डी.एस.पी. जसप्रीत सिंह के अनुसार उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *