प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर एक नन्हा मेहमान आ गया है. प्रियंका सरोगेसी के जरिये मां बनी हैं. इस खूबसूरत कपल ने यह जानकारी अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है कि वे माता-पिता बन गए हैं.प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा-हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि
सेरोगेसी के जरिये हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं. हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए, हम अभी अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. धन्यवाद.