भोंडसी में बने टेंट हाउस में देर रात अचानक आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं, लेकिन जब तक दमकलकर्मी काबू पाते, तब तक आग ने पूरी इमारत को अपनी आगोश में ले लिया.गनीमत यह रही कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त कुछ लोग इमारत में मौजूद थे. समय रहते उन्हें सकुशल निकाल लिया गया. हालांकि आग लगने का कारण साफ नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.