पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार अलीजा सहर अपने एक प्राइवेट वीडियो को लेकर मुसीबत में फंस गईं हैं. उन्होंने वीडियो को लेकर पुलिस और साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
लेकिन इस सब चीजों से परेशान सहर ने अब रोते- रोते एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में सहर ने कहा कि ‘सबको मेरा नमस्कार. मेरे बारे में आजकल काफी सारी बातें हो रही हैं. मैं आपको सब डीटेल में बताऊंगी. जिसने ये सब किया है उसके बारे में भी बताउंगी.’ उन्होंने रोते हुए कहा- ‘सुबह से शाम तक मैं मुल्तान में भटकती रही लेकिन साइबर क्राइम के तहत सपोर्ट किया गया लेकिन कोई भी एक्शन नहीं लिया गया.’ सहर ने कतर में बैठे उस शख्स को कुत्ता कहकर बुलाया, जिसने वीडियो वायरल किया था. यूट्यूबर ने कहा- ‘जिन लोगों ने मुझे सपोर्ट किया है, उनका बहुत-बहुत शुक्रिया. मैं अपनी मेहनत की रोजी-रोटी खाती हूं और वो सब आप लोगों के सामने है. मुझे किसी ने ब्लैकमेल किया. मुझे किसी ने मेरे यूट्यूब चैनल के शुरुआती दिनों से ही जीने नहीं दिया. लोग मुझे परेशान करते रहे लेकिन मैं रुकी नहीं क्योंकि मेरे परिवार ने मुझे बहुत सपोर्ट किया.’ बता दें कि अलीज़ा सहर बतौर यूट्यूबर पाकिस्तान में एक मशहूर नाम है और अपने सोशल मीडिया कंटेंट के लिए जानी जाती है. वो ज्यादातर अपने घरेलू कामों का व्लॉग और टिकटॉक वीडियो बनाती थीं.