पोस्ट स्कॉलरशिप घुटाले के विरोध में आम आदमी पार्टी तीसरे दिन की भूख हड़ताल

जालंधर, (रोज़ाना आजतक)-आम आदमी पार्टी की तरफ से आज तीसरे दिन की भूख हड़ताल में  कैंट की टीम की तरफ से जिम्मेदारी निभाते हुए जोरशोर से अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर महीला विग पंजाब की प्रधान राजविंदर कौर और जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी ने कहा कि पोस्ट स्कॉलरशिप घुटाले के विरोध में आम आदमी पार्टी ने पिछले तींन दीनो से धरने को और तेज करते हुए हर रोज जालंधर के एक हल्के की तरफ से धरना लगाया जाएगा जब तक सारे विद्यार्थियों को रोल नंबर और डिग्रियां नहीं मिल जाती ये धरना जारी रहेगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके नेताओं की तरफ से घुटलों के इलावा इन साढ़े चार सालों में और कुछ नही किया। 2017 के वादे पूरे न करके कोविड के चलते उपयोग होने वाली चीजों में घोटाले करके कैप्टन सरकार ने ये साबित कर दिया के उनको आम लोगों की किसी भी प्रेशानी से कोई लेना देना नही है, आज तीसरे दिन की भूख हड़ताल पर एस सी विंग पंजाब के प्रधान लाल चंद कटारिया, डी सी पी बलकार सिंह, जसवीर सिंह जलालपुरी, बलवंत भाटिया, सरदार जसवंत सिंह,सीमा वडाला, रमन, सुखसंधु, संजीव भगत, एस पी सिंह, वरुण, हरद्वारी लाल, दर्शन लाल, डॉक्टर शिव दयाल माली, हरचरण सिंह संधू, जसकरन सिंह, रमेश, सुभाष भगत, डॉक्टर संजीव शर्मा, सुभाष प्रभाकर, सजन वालिया, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *