नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. ने आम आदमी को थोड़ी राहत देते हुए शनिवार को पेट्रोल के दाम स्थिर रखे. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतों में कोई इजाफा नही किया गया. आपको बता दें कि इससे पहले पूरे हफ्ते पेट्रोल की कीमत में बढ़ोत्तरी की गई है. इस दौरान डीजल की कीमत स्थिर रही. आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 81.94 रुपये और डीजल का 73.56 रुपये प्रति लीटर है. रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं.