पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश

नई दिल्ली, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया है। ईडी ने सिसोदिया को एक दिन पहले गिरफ्तार किया था। केंद्रीय एजेंसी सिसोदिया को रिमांड में लेने की अर्जी लगाई है। सिसोदिया कोर्ट रूम में पहुंच गए हैं। जज कोर्ट रूम में पहुंच गए हैं। सुनवाई शुरू हो चुकी है। पहले ईडी वाली मामले पर सुनवाई हो रही है। स्पेशल सेशन जज ने कहा कि हम पहले रिमांड के आवेदन पर सुनवाई करेंगे। उसके बाद अगर समय बचा तो सिसोदिया की जमानत अर्जी पर दलीलें सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *