पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च सर्च अभियान चलाया

जालंधर,(विशाल)- पूरे देश की तरह जालंधर में गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोविड-19 के कारण गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय समारोह में इस बार परेड और रंगारंग कार्यक्रम नहीं होंगे। बावजूद इसके जालंधर पुलिस सुरक्षा में कोताई बरतने के मूड में नहीं है। पुलिस ने रविवार को फ्लैग मार्च निकाला और बाजारों में बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की मदद से सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने लोगों को किसी भी लावारिस वस्तु को ना छूने और कोई संदिग्ध वस्तु नजर आने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग भी की गई।पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सारे थानों के प्रभारियों को आदेश दिए हैं शहर के चौराहों पर नाकाबंदी बढ़ाई जाए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित होटल और सार्वजनिक स्थानों व मुख्य बाजारों में सुरक्षा को लेकर विशेष बंदोबस्त किए जाएंगे। उन्होंने शहर में गश्त बढ़ाने के साथ-साथ संदिग्धों पर नजर रखने के लिए बाजारों में सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा दंगा रोधी दस्ता, बम रोधी दस्ता और डॉक स्क्वायड की टीम भी विशेष नजर रखेगी। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सारे आला अधिकारियों से कहा कि गणतंत्र दिवस तक वे खुद सुरक्षा की कमान संभालें। सभी एसीपी खुद फील्ड में रहें। ट्रैफिक पुलिस याताय सुचारू रखे।पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सारे होटल, गेस्ट हाउस और पीजी संचालकों को भी हिदायतें जारी की हैं कि अपने यहां पर रहने वाले किसी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बिना आईडी किसी को भी कमरा न दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *