जालंधर में ज्वैलरी की दुकान से डायमंड रिंग लूटकर नौसरबाज फरार

जालंधर, (विशाल)-जालंधर के अत्यंत भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र पापड़ीया बाजार में स्थित जीवा ज्वेलर्स में गोल्ड खरीदने आए लुटेरों ने गोल्ड लेने के बहाने करीब 5 लाखों रुपए के सोने के रिंग और डायमंड के रिंग लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक ने बताया कि युवक उसके दुकान पर आकर कहा कि सोने कीअंगूठियां खरीदनी है। सामान दिखाने को कहा और देखते ही देखते नौसर  बाज ने वहां से पांच लाख करीब की  डायमंड की अंगूठियां बड़ी ही चालाकी से अपने पर्स में डालकर फरार हो गया। हुई चोरी की वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, घटना के बाद पुलिस को तुरंत सूचित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *