नई दिल्ली, भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने कहा है कि 1 अगस्त तक भारत के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य भागों में तीव्र वर्षा होने की संभावना है और आज यानी शुक्रवार को बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत कई इलाकों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया। बिहार में गुरुवार को भी कई इलाकों में तेज बारिश हुई, वहीं यूपी में भी कई जगहों पर बादल बरसे। आईएमडी की मानें तो जम्मू-कश्मीर में भी आज बारिश की संभावना है।