पार्टी हाईकमान द्वारा दी गई जिम्मेवारी को पूरी तरह निष्ठा के साथ निभाऊंगा:राकेश राठौर

जालंधर, आज भाजपा हाईकमान द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश की टीम में कई बड़े फेरबदल करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की नई लिस्ट जारी की गई जिसमें जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं दो बार प्रदेश में महामंत्री और दो बार ही प्रदेश के उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके राकेश राठौर पर भाजपा हाईकमान द्वारा फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें तीसरी बार उपाध्यक्ष बनाया इस बार भाजपा की प्रदेश टीम में 11 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए जिसमें राकेश राठौर इकलौते ऐसे उपाध्यक्ष हैं जिन पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए तीसरी बार उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की है राकेश राठौर ने भाजपा हाईकमान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि भाजपा हाईकमान ने उन पर जो अपना भरोसा जताया है वह प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की कसौटी पर पूरी तरह खरे उतरेंगे और भाजपा हाईकमान द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी उसको वे उसे पूरे तन मन धन और पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे राकेश राठौर के उपाध्यक्ष बनने पर आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें फूल मालाएं पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर बधाई और शुभकामनाएं दी इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा,अश्विनी भंडारी,मंडल अध्यक्ष कुलवंत शर्मा,महेंद्र पाल, पुरुषोत्तम हैप्पी, आशु गुप्ता, अनुज शारदा,अशोक सरीन, जिला उपाध्यक्ष दवींद्र कालिया, जिला सचिव मनीष विज,अजय चोपड़ा,जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया,हरविंदर सिंह गोरा, संजीव शर्मा मनी, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा,दिनेश शर्मा, अजय जुल्का,कुणाल गोस्वामी, नीरज गुप्ता,वरुण नागपाल,नीरज गुप्ता,यजीत हुरिया,तजिदर वालिया,नितिन बहरोल, मनी कुमार, राजन शर्मा,अरुण मल्होत्रा,विश्व,सनी शर्मा, सौरभ पुरी,सोनू सहोता, महेंद्र भगत, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *