लुधियाना, बुधवार को एक होटल में प्रेसवार्ता दौरान पत्रकारों को परोसे गए पकौड़ों को लेकर पंगा हो गया। दरअसल, आज फिरोजपुर रोड भाईवाला चौक से करीब 300 मीटर दूरी पर एक नामी होटल में किसी व्यक्ति ने प्रेसवार्ता आयोजित की थी। इस दौरान वहां कुछ पत्रकार भी पहुंचे और प्रेसवार्ता शुरू होने के दौरान रिफ्रेशमेंट में पकौड़े परोसे गए। पत्रकारों द्वारा खाए जा रहे पकौड़ों में से एक पकौड़े से सुंडी चलती दिखाई दी पकौड़े पर सुंडी चलती देख हड़कंप मच गया।
बता दें जो अधिकारी होटल में चैकिंग करने आए थे उन्हें वर्करों ने कटोरे में सुंडियों वाला बेसन नहीं दिखाया। सेहत अधिकारियों के मुताबिक, होटल के मालिक को बुला मामले की जांच की जा रही है। होटल की किचन में इस्तेमाल होने वाले सामान के सैंपल भी सेहत विभाग ने लिए है।