जालंधर, (संजय शर्मा)- पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृती मंच के पंजाब प्रधान किशनलाल शर्मा की अध्य्क्षता में भारत माता के महान सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता हीराबेन मोदी को सभी कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से श्रदांजलि भेंट की।इस अवसर पर संस्था के पंजाब प्रधान किशनलाल शर्मा ने कहा कि ज्ञान, कर्म और भक्ति की त्रिवेणी माता हीराबेन ने भारत माता के चरणों में एक ऐसा महानपुत्र समर्पित किया, जो आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में माँ भारती को विश्वगुरु के सिंहासन पर शोभायमान करने के लिए अपने राष्ट्रीय कर्तव्य को अहोरात्र निभा रहा है। मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम की माता कौशल्या, योगेश्वर श्रीकृष्ण का लालन-पालन करने वाली माता यशोदा, शिवाजी को छत्रपति शिवाजी महाराज बनाने वाली माता जीजाबाई और गोबिन्दराय को दशमेश पिता श्रीगुरु गोबिन्द सिंह बनाने वाली माता गुजरी जैसी हजारों तपस्विनी माताओं की तरह ही मां हीराबेन ने भी अपने पुत्र को सादगी, समर्पण एवं सेवा के संस्कारों से ओत-प्रोत किया।वर्तमान संदर्भ में करोड़ों माताओ को भी मां हीराबेन के सादे, परिश्रमी एवं सेवाभावी जीवन से प्रेरणा लेकर अपनी संतानों को देशभक्त, धर्मरक्षक और समाजसेवी बनने के संस्कार देने चाहिए। यही माता हीराबेन के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। देश में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास जैसे संकल्प के साथ हम सभी भारतवासी माता हीराबेन के श्रीचरणों में अपनी भावभीनि श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।उन्होंने कहा मोदी जी जैसे राष्ट्र भगत पुत्र देश को देने के लिए देश आपका सदैव आभारी रहेगा।इस अवसर पर किशनलाल शर्मा,डॉ विनीत शर्मा,अजमेर सिंह बादल,संदीप तोमर,सरवन शर्मा,तरलोचन सिंह, राजिन्दर कुमार, गजिंदर,मंगल, राज कुमार, कुलविंदर ,सुरिंदर ,डिंपल,विकास, सुरिंदर, धर्मपाल, बाववर्मा अन्य।