पंजाब सरकार राज्य में खेल संस्कृति पैदा करने के लिए वचनबद्ध : विधायक इंद्रजीत कौर मान

जालंधर, ‘खेडां वतन पंजाब दीया’ सीजन-2 के दौरान जिला जालंधर के विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिताओं के 9वें दिन आज विधायक इंद्रजीत कौर मान ने ब्लॉक नूरमहल में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
इस मौके पर नकोदर की विधायक इंदरजीत कौर मान ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें खेलों में बढिया प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य में खेल संस्कृति पैदा करने के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में अधिक से अधिक भाग लेकर राज्य एवं देश का नाम ऊंचा करना चाहिए।
जिला खेल अधिकारी शाश्वत राजदान ने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब’ सीजन-2 अधीन आज ब्लॉक शाहकोट में भी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रिंसीपल सीनियर सकैंडरी स्कूल मलसियां जसविंदर कौर ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक रुड़का कला में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान 21-30 वर्ष की एथलेटिक लड़कियों की 100 मीटर स्पर्धा में जसप्रीत कौर रुड़का कलां ने पहला स्थान हासिल किया और उसी लड़की ने 800 मीटर स्पर्धा में भी पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अंडर-21-30 वर्ष में शाटपुट में सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल बीड़ बांसियां की किरण बाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार डिस्कस थ्रो अंडर-21-30 वर्ष में सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल बीर बांसियां की किरण बाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिला खेल अधिकारी ने आगे बताया कि आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स लंबी कूद अंडर-17 लड़कियों में फुलवारी पब्लिक स्कूल लोहियां खास की प्रभजोत कौर ने पहला और इसी स्कूल की अरस ने दूसरा और जालंधर पब्लिक स्कूल लोहियां खास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक लोहियां खास में कोमलप्रीत को तीसरा स्थान मिला। उन्होंने बताया कि अंडर-14 लड़कियों की लंबी कूद में जालंधर पब्लिक स्कूल लोहियां खास की सोनम ने पहला, इसी स्कूल की मनमीत कौर ने दूसरा और फुलवाडी पब्लिक सीनियर सकैंडरी स्कूल की एकम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
उन्होंने आगे बताया कि ब्लॉक नूरमहल की खेल प्रतियोगिताओं के दौरान वालीबॉल अंडर-21 में दोआबा आर्य नूरमहल की टीम ने पहला स्थान, गुरु नानक स्पोर्ट्स क्लब बिलगा की टीम ने दूसरा स्थान और चीमा कलां की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वालीबॉल अंडर-17 लड़कों में दोआबा आर्य नूरमहल की टीम ने पहला, सीनियर सकैंडरी स्कूल चीमा कलां ने दूसरा और सीनियर सकैंडरी स्कूल उमरपुर कलां ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *