जालंधर, जिला भाषा अधिकारी जसप्रीत कौर ने बताया कि भाषा विभाग, जालंधर द्वारा 1 सितंबर से शुरू किए जा रहे पंजाबी कंप्यूटर टाइप/शॉर्टहैंड कोर्स के लिए दाखिले जारी हैं। उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला फार्म 15.09.2023 तक जमा किए जा सकते है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार दाखिले के लिए जिला भाषा कार्यालय, कमरा नंबर 215, दूसरी मंजिल, तहसील कंपलैक्स, जालंधर से संपर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि इस एक वर्षीय कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रैजुएशन है।