पंजाब सरकार राज्य के गांवों की नुहार बदलने के लिए वचनबद्ध : बलकार सिंह

जालंधर, पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने रविवार को ब्लॉक जालंधर पश्चिम के गांव सह झंग्गी में 36 लाख रुपये की लागत से तैयार पानी की टंकी और सीवरेज प्रणाली को लोगों को समर्पित किया और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के विकास कार्य प्रदेश के गांवों की नुहार बदलने के लिए वचनबद्ध है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन विकास योजनाओं से जहां गांव के लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी, वहीं गंदे पानी की उचित निकासी भी सुनिश्चित होगी।
स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार ठोस प्रयास कर रही है ताकि गांवों की नुहार बदली जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों को शहरों की तर्ज पर विकसित करने और ग्रामीणों को बढिया सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है, जो लोगों से किया हर वादा पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की सरकार है, जिसने 600 यूनिट बिजली पर छूट, आम आदमी क्लीनिक, युवाओं के लिए 30 हजार सरकारी नौकरियां और कई अन्य जनहितैषी फैसले लेकर प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *