पंजाब में तैनात होंगी CRPF/RAF की 18 कम्पनियां

NEW DELHI : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से के बीच करीब 40 मिनट की मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान पंजाब की कानून व्यवस्था समेत पाकिस्तान की तरफ से आ रहे ड्रोन्स पर भी चर्चा हुई। मुलाकात के बाद भगवंत मान ने ट्वीट किया कि मुलाकात के दौरान ड्रोन एवं नशे के मसले पर बात हुई। सीमा पर कंटीली तार शिफ्ट करने के मसले पर भी वार्ता हुई।
सीएम ने पंजाब के रुके ग्रामीण विकास फंड को जल्द जारी करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार मिलकर कानून व्यवस्था के मसले पर काम करेंगे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा ड्रग माफियाओ को संरक्षण दिया जा रहा है। उधर, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर पंजाब में सीआरपीएफ/आरएएफ की 18 कम्पनी तैनात की जा रही हैं। ये कम्पनी छह मार्च से 16 मार्च तक पंजाब में रहेंगी। इन कम्पनियों को कहा गया है कि वे सभी प्रकार के दंगा रोधी उपकरणों, ओपी स्केल आर्म्ज़ व गोला बारूद से लैस रहें।
सीआरपीएफ मुख्यालय की ओर से एक मार्च को जारी आदेशों में कहा गया है कि पंजाब में जो कम्पनियां भेजी जाएँगी, उनमें दस कम्पनी सीआरपीएफ और आठ कम्पनी आरएएफ की रहेंगी। सीआरपीएफ की दस कम्पनी झारखंड सेक्टर से पंजाब के लिए रवाना की जा रही हैं। आरएएफ की चार कम्पनी 83 बटालियन से, दो कम्पनी 194 बटालियन से और दो कम्पनी 104 बटालियन से पंजाब पहुँच रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *