जालंधर, (विशाल)-पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी तथा बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट तथा यूनाइटेड पास्टर एसोसिएशन की ओर से डीसी ऑफिस के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के स्थानीय प्रधान हमीद मसीह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने से महंगाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे किसानों, व्यापारियों समेत सभी वर्ग पर बोझ बढ़ गया है। डॉक्टर तरसेम मसीह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम न्यूनतम चल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद देश में लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को लोगों को राहत देने के लिए तत्काल पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी लानी चाहिए।इस मौके पर पास्टर अशोक मसीह, डॉक्टर विलियम जोहन, सनावर मसीह, सुधीर मसीह, इलआस मसीह, डेनियल मसीह, बूटा मसीह, राजन मसीह, शरीफ मसीह, डोली मसीह, प्रीति, पास्टर विलसन मसीह, हैरिसन पास्टर जेम्स मसीह के अलावा संस्था के अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।