न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी 20 मैच हुया शुरू,अर्शदीप सिंह ने फेंकी खतरनाक गेंद…

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी 20 मैच शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग करने आए सलामी बल्लेबाज फिन एलेन एक बार फिर फ्लॉप हुए हैं, उन्हें तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पवेलियन वापस भेजा।दरअसल, टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह दूसरी ओवर लेकर आए थे। इस ओर की तीसरी गेंद पर उन्होंने फिन एलेन का शिकार कर लिया। बल्लेबाज खतरनाक सटीक गेंद पर चारों खाने चित हुए और गेंद सीधा पैड पर जाकर लगी और अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट करार दे दिया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 22 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 12 मैच जीते हैं, वहीं न्यूजीलैंड सिर्फ 9 ही मैच जीत पाई है। इसके अलावा एक मैच बारिश की वजह से रद्द भी हो गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप अमेजन प्राइम पर लाइव देख सकते हैं। इसले लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *