नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने पर राजेश बाघा ने दी बधाई

जालंधर, नीरज चोपड़ा ने सोमवार (28 अगस्त) तड़के विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उनकी इस जीत पर पंजाब सरकार के अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव राजेश बाघा ने उन्हें बधाई दी है।

राजेश बाघा ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में मेन्स जेवलिन थ्रो में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के लिए एथलीट नीरज चोपड़ा को राजेश बाघाने हार्दिक बधाई व् शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रतिभाशाली बताया। बता दें कि 1983 में प्रतियोगिता शुरू होने के बाद से नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है। राजेश बाघा ने कहा कि नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने से अन्य खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ेगा और वह भी भारत के लिए पदक जीतने के लिए लालालियत होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *