नीतीश सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आवेदन को मंजूरी दी

पटना, चर्चित आईएएस अफसर एवं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की बिहार से विदाई होने वाली है। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी पाठक ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने के लिए आवेदन दिया। नीतीश सरकार ने उनके आवेदन को स्वीकार करके एनओसी भी दे दी है। गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। राजभवन, शिक्षक संघ और राजनेताओं से हुए उनके विवादों के बाद इस कदम से सियासी गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है। केके पाठक के फैसलों को लेकर लगातार विवाद हो रहा था। विभिन्न शिक्षक संघ, अभिभावक संघ, राजनेताओं ने उनके फैसलों पर आपत्ति जताते हुए मोर्चा खोला। विवादों के बीच केके पाठक ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन दिया, जिसे राज्य सरकार ने मंजूर भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि विवादों से छुटकारा पाने के लिए केके पाठक ने दिल्ली जाने का मन बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *