नई दिल्ली: शादियों का मौसम चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो खरीद सकते हैं. अगर आप सोने में निवेश करने की भी योजना बना रहे हैं तो आपके सुनहरा अवसर है. बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने के दाम 46,670 रुपए प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट सोने के दाम 49,000 प्रति 10 ग्राम हैं. 22 कैरेट सोने का दाम कल की बात करें तो भोपाल सराफा बाजार में 22 जनवरी को 22 कैरेट सोने (22 K Gold)के दाम 46,870 था, जबकि 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 49,210 रुपए रहेगी. चांदी के दाम जानिए चांदी की बात करें तो आज भोपाल में चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, कल तक जो चांदी 68,800 रुपये किलो बिक रही थी, वहीं आज रुपये 68,800 के हिसाब से ही बिकेगी. क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध गुणवत्ता है और इसलिए उच्चतम चार्ज किया जाता है. 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.सोने की खरीदारी से पहले हॉलमार्क का ध्यान रखें.