शोएब अख्तर ने विराट कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- ‘भारतीय ड्रेसिंग रूम में क्या चल रहा था’

मस्कट: पाकिस्तान  के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि विराट कोहली का कप्तानी युग खत्म होने के बाद भारत दोराहे पर खड़ा है जिससे राहुल द्रविड़  के सामने ये साबित करने की बड़ी चुनौती है कि उन्हें कोच के रूप में बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं किया गया. शोएब ने ये भी बताया कि टी-20 वर्ल्ड के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम में क्या चल रहा था. वनडे टीम की कप्तानी छीने जाने के कुछ हफ्तों बाद विराट कोहली  ने दक्षिण अफ्रीका  के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 की शिकस्त के बाद सभी को हैरान करते हुए क्रिकेट सबसे लंबे फॉर्मेट से भी कप्तानी छोड़ दी थी. शोएब अख्तर  ने यहां लीजेंड्स लीग क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट के दौरान पीटीआई से कहा, ‘मुझे नहीं पता कि सौरव गांगुली और दूसरे लोग क्या सोचते हैं. लेकिन निश्चित तौर पर भारतीय क्रिकेट दोराहे पर है.’ टीम के कार्यकाहक कप्तान केएल राहुल की अगुआई में भारत ने दक्षिण अफ्रीका दौर पर वनडे सीरीज भी गंवा दी जो राहुल द्रविड़ की अगुआई वाले नए कोचिंग मैनेजमेंट की देखरेज में पहले ही विदेशी दौरे पर पहली हार है. अख्तर ने कहा, ‘नहीं, भारतीय क्रिकेट नीचे नहीं गिरने वाला. आपको हालात को संभालना होगा. राहुल द्रविड़ के सामने बड़ी चुनौती है.’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *