जालंधर,(विशाल)- जालंधर में शनिवार को मैन ब्रो चौक से महिलाओं की कार रैली सीजन 3 को इनरव्हील के सदस्यों और मम्मा प्लीज के हॉनर सीमा जग्गी एवं पार्षद अरुणा अरोड़ा के द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देना, पर्यावरण प्रति लोगों को जागरूक करना, महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा करना जैसे अन्य मामले जो नारी से संबंधित है उस मकसद को मध्य नजर रखते ही महिला कार रैली निकाली गई।इस रैली में विभिन्न शहरों से लगभग 70 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। अपने आत्मसम्मान की रक्षा एवं नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस रैली विभिन्न वर्ग की जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया। यह रैली मैन ब्रो चौक से शुरू होकर मसंद चौक, मिशन चौक, नकोदर चौक और कपूरथला चौक से होते हुए सुलतानपुर लोधी पहुंचेगी। आज खुशी दिवस और गौरैया दिवस को भी इन्होंने इस रैली के द्वारा सेलिब्रेट किया। रैली में हिस्सा लेने के लिए सभी महिलाएं अपनी अपनी कार लेकर पहुंचे और उन्हें खुद ड्राइव करती दिखीं