नशा तस्करों के खिलाफ जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन

जालंधर में नए पुलिस कमिश्नर डॉ एस विभूति के आते ही जालंधर में नशा तस्करों के खिलाफ जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन दिखाई दिया। पुलिस ने करीब 5 किलो अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जालंधर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर स्मृति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि कल 13 तारीख को थाना डिवीजन नंबर आठ के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह अपनी पुलिस पार्टी के दौरान गश्त पर थे इस दौरान उन्होंने दो अपराधी नाम बिनय और अवधेश को काबू किया।
जिस दौरान मौके पर ही असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस जालंधर नॉर्थ दमनबीर सिंह ने पहुंचकर दोनों से कुल 4 किलो 964 ग्राम अफीम बरामद की। इन दोनों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर आठ में एफ आई आर नंबर 275 दर्ज कर दी गई पुलिस ने बताया कि इन दोनों के साथ इस काम में इनके और भी रिश्तेदार सम्मिलित हैं इसीलिए इनका रिमांड लेकर जल्द ही बाकी गुनहगारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *