नशा तस्करी के मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जालंधर,थाना सदर की उप चौकी फतेहपुर की पुलिस ने लूटपाट और नशा तस्करी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विजय कुमार पु्त्र ओम प्रकाश गांव प्रतापुरा सदर, करण उर्फ कट्टा पुत्र महिंदर कुमार वासी फूलपुर कालोनी, हरप्रीत उर्फ काली पु्त्र गुरनाम दास वासी फूलपुर कालोनी, बलवीर उर्फ बीरू पुत्र महिंदर सिंह वासी पिंड लाम्बड़ी के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एडीसपी सिटी 2 आईपीएस अदित्य ने बताया कि एएसआई चौकी इंचार्ज फतेहपुर मदन सिंह ने गशत के दौरान प्रतापुरा टी प्वाईंट से विजय कुमार को 18 बोतल नाजायज शराब के साथ दबोचा।

इसी तरह चौकी इंचार्ज मदन सिंह को जगजीत सिंह उर्फ जग्गी वासी पिंड चक्क कलां ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह काम पर से घर वापिस लोट रहा था तो तीन अज्ञात व्यक्ति उससे 10 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान 3 आरोपियों करण, हरप्रीत और बलवीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि और खुलासे हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *