अब ठीक 15 दिन बाद 8 नवंबर को कार्तिक मास की पूर्णिमा को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। भारत में साल का आखिरी चंद्रग्रहण दिखने के कारण देश में सूतक काल मान्य होगा। करीब डेढ़ घंटे इस ग्रहण को देश में देखा जा सकेगा। नवंबर में लगने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण 8 तारीख को शाम करीब साढ़े पांच से शुरू होकर शाम 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। भारत के अलावा यह उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तरी प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा। इस चंद्रग्रहण का सूतक काल 08 नवंबर को सुबह 09 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा। जो कि ग्रहण के साथ ही शाम 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 15 दिन के भीतर दो ग्रहण लगने से इसका प्रभाव देश-दुनिया पर भी पड़ेगा। मौसम में अचानक बदलाव संभव है। व्यापारियों की चिंता बढ़ सकती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण एक अशुभ घटना है। इसका हमारे जीवन नेगेटिव असर पड़ता है। ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण काल में भोजन की मनाही होती है। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना चाहिए और घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।