जालंधर,(विशाल)- नगर निगम ने बीएमसी फ्लाईओवर की अप्रोच रोड का निर्माण शुरू कर दिया है। अप्रोच रोड पर लुक बजरी की परत डाली जा रही है। करीब ढाई महीने से बंद बीएमसी फ्लाईओवर बुधवार देर रात या वीरवार सुबह खुल जाने की उम्मीद है। कालेज के सामने की सड़क का निर्माण भी दोबारा किया जाना है इसलिए इसमें दो दिन का समय लगेगा। बीएमसी फ्लाईओवर की रिटेनिंग वाल का काम पूरा हो चुका है और रिटेनिंग वाल को मजबूत करने के लिए मैटल राड डाली गई। बीएमसी फ्लाईओवर की एक लैग दरार आने के बाद से नौ फरवरी को फ्लाईओवर और सर्विस लेन ट्रैफिक के लिए बंद की हुई थी। सर्विस लेन को एक दिन पहले खोल दिया गया है जबकि फ्लाईओवर को खोलने में अभी 2 दिन और लगेंगे