नगर कौंसिल करतारपुर के विजेता पार्षदों को एसडीएम-टू राहुल सिंधू ने दिए सर्टिफिकेट

करतारपुर नगर कौंसिल करतारपुर के विजेता पार्षदों को एसडीएम-टू राहुल सिधू ने सर्टिफिकेट दिए। वीरवार को एसडीएम सिधू ने सभी विजेता पार्षदों को सुबह 11 बजे एसडीएम आफिस में बुलाया और सर्टिफिकेट भेंट किए। विजेता पार्षद ओंकार सिंह मिट्ठू ने कहा कि अपने वार्ड के विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे और कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। पहली बार विजय हुए सुरेंद्र पाल का कहना है कि लोगों ने उसे 511 वोट देकर विशाल अंतर से विजयी बनाया है। इस नाते उनका पहला फर्ज बनता है कि जनता की सेवा में दिन-रात लगे रहेंगे। निर्विरोध विजयी रही राजविदर कौर का कहना है कि वे अपने वार्ड 11 के विकास कार्यो को पहल देंगी। जनता ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है, जिसे बरकरार रखने के लिए दिन-रात जनता की सेवा करेंगी। वार्ड में पानी की समस्या को जल्द से जल्द हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंधी विधायक सुरिदर सिंह चौधरी से भी बात की गई है। उन्होंने ने भी पानी की समस्या को दूर करवाने की बात कही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *