NAKODAR : जालंधर के नकोदर में कपड़ा कारोबारी और उसके गनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कारोबारी टिम्मी चावला से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। रंगदारी न मिलने पर टिम्मी चावला की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में भूपिन्द्र सिंह उर्फ टिम्मी चावला का गनमैन मनदीप सिंह भी घायल हुआ था। बाद में उसकी भी मौत हो गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि गनमैन मनदीप सिंह के परिजनों को पंजाब सरकार अतिरिक्त ग्रेशिया अदा करेगी। HDFC बैंक की तरफ से 1 करोड़ रुपए का और भुगतान किया जाएगा। सीएम मान ने ट्वीट किया कि शहीद कांस्टेबल मनदीप सिंह को सलाम जिन्होंने ड्यूटी के दौरान सबसे अपनी जान कुरबान कर दी।