धोनी और रैना का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. घरेलू मैदान पर आखिरी मैच खेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम ने ग्राउंड का लैप (चक्कर) लगाया. इसी लैप के दौरान सुरेश रैना भी गाउंड्र पर पहुंचे. इसके बाद रैना और धोनी गले मिले. चेन्नई के दिग्गज खिलाड़ियों का गले लगना फैंस को खूब भाया.