देश में आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

NEW DELHI : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन इजाफा हुआ है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज दूसरे दिन भी इजाफा हुआ है। बुधवार सुबह पेट्रोल और डीजल के दामों में 80 से 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 97.01 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 88.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.67 रुपये व डीजल की कीमत 95.85 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।
नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 84.30 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 78.52 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, पेट्रोल भोपाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है। देश का सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.87 रुपये और डीजल 96.91 रुपये है। जानकारों का कहना है कि पिछले बार पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचने पर केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। पेट्रोल पर यह कटौती पांच रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। कच्चे तेल की मौजूदा कीमतों को देखते हुए एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के 100 रुपये प्रति लीटर जाने की आशंका बन गई है। ऐसे में केंद्र सरकार आम लोगों को राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी में और कटौती कर सकती है। अभी एक्साइज ड्यूटी पेट्रोल पर 27.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 21.80 रुपये प्रति लीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *