संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आतंकवाद निरोधक समिति की विशेष बैठक का आज दूसरा दिन है. दिल्ली के ताज पैलेस में यह बैठक जारी है. इस दौरान विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (S. Jaishankar) ने आज फिर आतंकवाद को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. उनका कहना है कि हाल के सालों में आतंकवादी समूहों ने विशेष रूप से खुले और उदार समाजों में तकनीक तक पहुंच प्राप्त करके अपनी क्षमताओं को बढ़ाया है.