नई दिल्ली. साल 2013 में आई सुपरहिट फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ (Yeh Jawaani Hai Deewani) धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज हुई थी. इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था, जबकि करण जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) ने अपने शानदार एक्टिंग कर दर्शकों का दिल जीत लिया था. लंबे वक्त से इस फिल्म के चाहने वाले इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे थे. अब 10 साल बाद रणबीर ने हिट फिल्म के अपकमिंग सीक्वल के बारे में खास जानकारी शेयर कर दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है.