दीपक हुडा का फ्लॉप शो जारी, डिकॉक पर जिम्मेदारी, गुजरात को तीसरी सफलता

लखनऊ के सलामी बैटर काइल मायर्स ताबड़तोड़ अंदाज में नजर आ रहे थे. लेकिन 48 रन पर मोहित शर्मा ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है. 88 रन पर लखनऊ को पहला झटका लगा.

पहाड़नुमा लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने बेहतरीन शुरुआत की है. काइल मायर्स और क्विंटन डिकॉक ने विरोधी टीम को विकेट के लिए तरसा दिया है. दोनों बैटर्स ने मिलकर टीम को पॉवर प्ले में 72 रन पर पहुंचा दिया है.

आईपीएल 2023 में पहला मुकाबला खेल रहे क्विंटन डिकॉक ने मायर्स का विकेट गिरने के बाद टीम को आगे ले जाने का जिम्मा लिया है. वह अपने अर्धशतक से महज 3 रन दूर हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *