थाना रामामंडी की पुलिस ने राहत कैंप का आयोजन किया

जालंधर, पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह के दिशा निर्देशों पर थाना रामामंडी की पुलिस ने राहत कैंप का आयोजन किया। जिसके संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एडीसीपी सोहेल मीर तथा एसीपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलों की अगुवाई में नंगल शामा चौंकी व सूर्य एनक्लेव पुलिस स्टेशन में जनता की शिकायतों का समाधान करने के लिए इस कैंप का आयोजन किया गया। जिस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना गया और 91 शिकायतों का समाधान कर निपटारा कर दिया गया। इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने आगे बताते हुए कहा कि यह कैंप हर रविवार को लगाया जाएगा और लोगों की शिकायतें तथा थाने में पेंडिंग चल रही दरखास्तों को जल्द से जल्द हल करने का प्रयास किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *