सोनू सूद की बहन मालविका सूद लड़ेंगी पंजाब विधानसभा चुनाव, अभी पार्टी तय नहीं

CHANDIGARH : अभिनेता सोनू सूद की बहन अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, वह किस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरेंगी इस पर अभी संशय बरकरार है। बॉलीवुड स्टार सोनू सूद परिवार के जरिए राजनीतिक पारी शुरू करेंगे। उनकी बहन मालविका सूद चुनाव में उतरेगी। वह मोगा विधानसभा सीट से अगले साल हो रहा पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। सोनू सूद ने मोगा में कान्फ्रेंस के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि अभी पार्टी तय नहीं है, लेकिन जल्द ही इस पर भी फैसला हो जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि काफी दिन से सोनू सूद के आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलें थीं। लेकिन, दो दिन पहले अचानक चंडीगढ़ में उन्होंने CM चरणजीत चन्नी से गुप्त मुलाकात करके सबको चौंका दिया। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी कोई फैसला नहीं लिया है। हालांकि उन्होंने अपने लिए सियासत का रास्ता खुला होने की बात कह दी। बता दें कि सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर मोगा में खूब सक्रिय हैं। चर्चा है कि वह पंजाब विधानसभा का अगला चुनाव लड़ सकती हैं। सूत्रों की मानें तो वह आप से लड़ेंगी या कांग्रेस से, इसको लेकर सोनू भी दोनों पार्टियों की सियासी नब्ज टटोल रहे हैं।
सोनू सूद ने कहा कि बहन मालविका ने बहुत काम किए हैं। वह पंजाब चुनाव में आएंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह पंजाब की सेवाएं करेंगी। उन्होंने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि कौन सी पार्टी से लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी से ज्यादा सोच जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *