थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत पड़ते इलाकों में दिन ब दिन चोरी व छीना झपटी की वारदातें

जालंधर, थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत पड़ते इलाकों में दिन ब दिन चोरी व छीना झपटी की वारदातें बढ़ती जा रही है। गत दिवस बेकरी को चोरों ने निशाना बनाया। आज रामा मंडी से लोहड़ी के त्यौहार पर रिश्तेदारों से मिलने आई एक महिला का एक्टिवा सवार लुटेरा पर्स झपट कर फरार हो गया। इस बारे थाना भार्गव कैंप की पुलिस को सूचित किया गया। पीड़ित महिला डिंपल ने बताया कि एक्टिवा सवार लुटेरा उसका फोन झपट कर ले गया। मोबाइल फोन जो कुछ समय पहले ही उसने किश्तों पर लिया था, अभी उसकी एक ही किश्त दी गई थी। किसी राहगीर की मदद से लुटेरे का पीछा करके उसे काबू करना चाहा।लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने इसी मामले में एक एक्टिवा भी बरामद की है।महिला के ब्यानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *