जालंधर, मानव सहयोग सोसायटी क तरफ से लगाए गए 50वें टीकाकरण कैंप का उद्घाटन करते हुए डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने योग्य लाभपातरियों को जल्दी से जल्दी टीकाकरण करवाने का न्योता दिया ,जिससे कोरोना वायरस को और फैलने से रोका जा सके।डिप्टी कमिशनर ने बताया कि ज़िले में 15,42,333 पहली और 10,55,913 दूसरी ख़ुराक सहित वैक्सीन की 26 लाख से अधिक ख़ुराक दी जा चुकी हैं। उन्होंने आगे बताया कि ज़िले में 200 से अधिक सैशन साईट कार्यशील हैं। उन्होंने आगे बताया कि टीम की तरफ से बुद्धवार को 15 से 18 वर्ष आयु के युवाओं को 464 ख़ुराक दी गई ,जबकि ख़ुराक की कुल गिनती पहले ही 5000 की संख्या पार कर चुकी है। इसी तरह ज़िले में आज की 674 बूस्टर डोज़िज़ सहित 2020 बूस्टर डोज़ दी जा चुकी हैं।