त्रिकूट पहाड़ रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, 46 लोगों को मिली नयी जिंदगी, 3 की मौत

झारखंड के देवघर स्थित त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसा में ट्रॉली में फंसे लोगों में से कुल 46 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही आज मंगलवार को तीसरे दिन सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया. वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी समेत सेना के अन्य जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद जान जोखिम में डालकर ट्रॉली में फंसे लोगों को नयी जिंदगी दी. आपको बता दें कि रविवार को करीब साढ़े चार बजे रोपवे हादसा हुआ था. तब से रेस्क्यू ऑपेरशन जारी था. झारखंड के देवघर स्थित त्रिकुट पहाड़ रोपवे हादसे में फंसे 46 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही आज मंगलवार को तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *