अवैध बेसमेंट की खुदाई के कारण आस-पास के लोगों का करोड़ों रुपए का नुकसान

जालंधर में जोशी अस्पताल (Joshi Hospital) के अवैध बेसमेंट की खुदाई की जांच पूरी हो गई है। सूत्र बता रहे हैं कि इस अवैध बेसमेंट की खुदाई के कारण आस-पास के लोगों का करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर एटीपी विनोद और बिल्डिंग इंस्पेक्टर दिनेश जोशी पर गाज गिरने जा रही है। आज दोनों टीमों ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर निगम कमिश्नर को भेज दी है।
आपको बता दें कि जोशी अस्पताल द्वारा बिना किसी परमीशन के बेसमेंट की खुदाई की गई, जिससे आसपास के कई घरों में दरारे आ गई और करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। शिकायत के बाद मौके पर विधायक रमन अरोड़ा और निगम कमिश्नर करणेश शर्मा ने जाकर जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *